कोंडागांव: बड़े कनेरा मार्ग स्थित बल्लारी नाला पुल पर विशालकाय वट वृक्ष गिरने से मार्ग हुआ बाधित, स्कूली बच्चे फंसे
शनिवार को कोंडागांव से बड़े कनेरा मार्ग स्थित बल्लारी नाला पुल के ऊपर एक विशालकाय बरगद के पेड़ के गिरने से मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस घटना के कारण दर्जनों गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। घटना सुबह की बताई जा रही है जब बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल जाने के लिए निकले थे। पेड़ के गिरने से कई बच्चे पुल के दोनों ओर फंस गए।