हज़ारीबाग: नदी पर बने अवैध रास्ते पर प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण कर बेचने की थी साजिश
हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड में शनिवार दोपहर प्रशासन ने सिरसी मौजा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। भूमाफियाओं ने देंगुरा मौजा की सरकारी जमीन पर कोनार नदी को पाटकर रास्ता बना दिया था। अंचलाधिकारी विजय महतो ने बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाया और कहा कि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।