भिंड नगर: हाउसिंग कॉलोनी में महिला की चेन लूटी, बाइक सवार बदमाश फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
दरअसल सुनीता जैन निवासी कृष्णा टाकीज के पास, हाउसिंग कॉलोनी स्थित सीक्रेट ब्यूटी पार्लर के पास से गुजर रही थीं। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारते हुए चेन तोड़ ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी बाइक