आगर: नलखेड़ा थाने के एसआई पर युवक के साथ बेवजह मारपीट का आरोप, गुर्जर समाज ने एसपी से कार्रवाई की मांग
नलखेड़ा थाने के एसआई दिलीप कटारा पर पवन गुर्जर बोड़ निवासी ग्राम महेंद्री के साथ बेवजह मारपीट का आरोप लगा है। गुर्जर समाज का कहना है कि एसआई की पिटाई से युवक घायल हो गया। सोमवार दोपहर 3 बजे समाज के लोगों ने एसपी से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपी एसआई दिलीप कटारा पर कार्रवाई की मांग की।