आगर: सुसनेर मार्ग पर बैजनाथ गेट के पास तूफान कार ने बाइक को टक्कर मारी, बड़ा गवलीपुरा की 40 वर्षीय महिला की मौत
सोमवार सुबह लगभग 10 बजे आगर-सुसनेर मार्ग पर बैजनाथ गेट के पास एक तूफान कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान मांगीबाई पति गेंदालाल निवासी बड़ा गवलीपुरा के रूप में हुई है। हादसे के समय वह बाइक पर सवार थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह टक्कर हुई।