नवाबगंज: गन्ना संस्थान में भाकियू महात्मा टिकैत की बैठक, संगठन विस्तार के साथ किसानों की समस्याओं पर उठी आवाज
बाराबंकी के गन्ना संस्थान में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई गई। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए शेख मुजीबुर रहमान को रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष और कमलेश यादव को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।