थरथरी: थरथरी प्रखंड व अंचल कार्यालय पर हक दो वादा निभाओ के तहत भाकपा माले व खेमग्रास ने दिया धरना प्रदर्शन
हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत भाकपा माले एवं खेग्रामस के बैनर तले सैकड़ों भूमिहीन गरीबों, दलित व महादलितों ने थरथरी प्रखंड व अंचल कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से हम गरीब हैं- गरीबी का प्रमाण पत्र दो के तहत सैकड़ों गरीबों ने सालाना 72000 रुपए से कम का आय प्रमाण पत्र देने के लिए फॉर्म जमा किया।