महरौनी: सड़क दुर्घटना में मृत महरौनी निवासी 9 मृतकों के परिवारों से सांसद अनुराग शर्मा ने की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा
कालपी के पास सड़क दुर्घटना में मृत हुए 9 लोगो की मौत के मामले में झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा,सदर विधायक राम रतन आदि जनप्रतिनिधियों ने महरौनी में पीड़ित परिवारों के यहां पहुंचकर उनका हाल-चाल जानते हुए उन्हें सरकार द्वारा यथासंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही सांसद द्वारा सभी पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रु के सहायता चेक सौंपे गए हैं।