गुना: पति के साथ इलाज कराने आई 21 वर्षीय पत्नी 2 साल की बेटी के साथ लक्ष्मीगंज गुना से हुई लापता, पति ने थाना में की शिकायत
गुना में बमोरी तहसील के ग्राम पिपलया निवासी महिला गुना से लापता हो गई। 6 जून को पति रामनिवास मीना ने बताया, 5 जून को मैं और पत्नी डॉक्टर गोयल के यहां लक्ष्मीगंज में इलाज कराने आए। पत्नी 2 बेटी को कुछ दिलाने गई वही से लापता है। खोजबीन की कोई पता नहीं चला। कोतवाली में आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज देखकर पत्नी और बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।