ललितपुर: ग्राम खडोवरा में खेत में मृत अवस्था में मिला युवक, सीमा विवाद को लेकर 5 घंटे तक शव पड़ा रहा दो थानों की पुलिस के बीच
ग्राम खडोवरा में शिवम का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ मिलने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।सूचना मिलने पर मौके पर बार पहुंच बार पुलिस पहुंची बार एवं सदर कोतवाली पुलिस के बीच लगभग 5 घंटे तक सीमा को लेकर विवाद चला रहा। इस दौरान मृतक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। पुलिस की उक्त कार्यशैली को लेकर लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।