हसपुरा: बसस्टैंड के समीप भूमि पूजन के साथ मुक्तिधाम श्मशान स्थल का बाउंड्री वाल निर्माण कार्य शुरू, स्थानीय लोगों का सहयोग
हसपुरा शहर के बसस्टैंड के समीप मुक्तिधाम श्मशान स्थल वर्षों से उपेक्षित है। शनिवार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भूमि पूजन के साथ बाउंड्री वाल निर्माण कार्य शुरू किया गया। शिक्षक दीपक कुमार , वीरेन्द्र कुमार, सुरेश आर्य, पिन्टू चौधरी सहित अन्य युवाओं ने कार्य में लगे हुए है।