शाजापुर: शाजापुर के निजी होटल में कराओके क्लब ने मशहूर गायक स्व मो. रफी की पुण्यतिथि पर गीतों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि
शाजापुर। कराओके क्लब शाजापुर द्वारा मशहूर गायक स्व मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। निजी होटल के ऑडिटोरियम में आयोजित संगीत निशा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन तथा स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ किया गया। संगीत निशा कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीगणेश वंदना की।