कोठी महल: उज्जैन में 4 मंजिला होटलनुमा आश्रम का अवैध निर्माण, 4 पोकलेन मशीनों से ढहाया
उज्जैन में सिंहस्थ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जूनाअखाड़े से जुड़े हरियाणा सेवा आश्रम पर बने चार मंजिला होटलनुमा अवैध भवन को तोड़ने के लिए निगम का बुलडोजर गरजा। शुक्रवार तड़के 5 बजे नगर निगम की रिमूवल गैंग चार पोकलेन मशीनों और एक जेसीबी मशीन के साथ भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ढहाने की कार्र