बीरपुर: श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी, धार्मिक स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे के बाद अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नौला, डीहपर, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी, गेनहरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत सहित विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने अहले सुबह स्नान कर भगवान अनंत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।