🚨 मलाजनी में पानी से भरे गड्ढे ने ली बाइक की रफ्तार की परीक्षा, दंपती गंभीर घायल!
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर पानी से भरे गड्ढे में बाइक गिरने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया।
जैनपुर नागर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (35) अपनी पत्नी राखी (30) के साथ त्योहार की खरीदारी के लिए जसवंतनगर जा रहे थे। पानी से भरे गड्ढे की गहराई का अंदाजा न लग पाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल, इटावा रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सर्विस रोड पर गड्ढों और जलभराव के कारण लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
⚠️ सवाल यह है—आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों?
#जसवंतनगर #मलाजनी #सड़कहादसा #इटावा #DPSChannel
Jaswantnagar, Etawah | Aug 26, 2026