इस्माइलपुर: महादेवपुर घाट पर तीन बच्चे डूबे, दो बचाए, एक लापता
महादेवपुर घाट पर शुक्रवार को स्नान के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 13 वर्षीय अभिषेक कुमार गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। अभिषेक रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी मनोज यादव का पुत्र बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। स्थानीय लोग और प्रशासन उसकी तलाश में जुटे