लालगंज: ड्रमंडगंज बाजार में पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, बैदवार गांव के बाइक सवार को चिकित्सक ने किया मृत घोषित
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज बाजार में गुरुवार करीब 11:30बजे दिन पिकअप वाहन व बाइक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बताई जाती है। देवहट निवासी आशीष बिन्द प्रयागराज जिले के बैदवार निवासी अब्दुल कोल के साथ बाइक से जा रहा था कि यह हादसा हो गया।