पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरा डंपर किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत गोपालगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरा एक डंपर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।पुलिस ने डंपर से लगभग 10 एमएम अवैध रोड़ी बरामद की। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बीएनएस एवं एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।