Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
image
image
image

उर्वरक की सोसायटी में उपलब्‍धता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 प्रगतिरत निर्माण कार्यो पर सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाए-सुरक्षा प्रबंध अनिवार्यत:करें- कलेक्‍टर 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 जिले की सभी सोसायटी के गोदामों में डबल लाक केंद्रों से पर्याप्‍त उर्वरक का भण्‍डारण हो। सोसायटी में नियमित रूप से उर्वरक का अग्रिम भण्‍डारण एवं किसानों को उर्वरक का वितरण सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में कृषि, सहकारिता एवं विपणन संघ अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने तीनों एसडीएम को उर्वरक की उपलब्‍धता, वितरण व्‍यवस्‍था पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्‍होने कहा, कि किसी भी सोसायटी में उर्वरक की कमी ना रहे। अग्रीम भण्‍डारण किया जाए। बैठक में बताया, कि यूरिया की आधी रैंक और एनपीके की आधी रैंक एक दो दिन में लग रही है। नीमच पर्याप्‍त मात्रा में डलब लाक केंद्रों में उर्वरक उपलब्‍ध है। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी निर्माण विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे सड़क निर्माण के प्रगतिरत कार्य स्‍थल पर सड़क सुरक्षा के मानकों के अनुरूप साईनेज, रिप्‍लेक्‍टर एवं बेरियर संकेतक आदि अनिवार्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रगतिरत कार्य पर सड़क सुरक्षा संबंधित साईनेज, संकेतक, बोर्ड नही पाए जाएंगे, तो संबंधित जिला अधिकारी, निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय की जावेगी। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने फायरसेफ्टी के मद्देनजर जिला अस्‍पताल, सीएचसी व बडे प्रायवेट अस्‍पतालों में भी फायर सेफ्टी उपकरणों को परखने के लिए फायर सेफ्टी मॉकड्रील करवाने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है। कलेक्‍टर ने जिला अस्‍पताल नीमच में प्रसूति एवं बच्‍चों के वार्ड में सुरक्षा के लिए दो अतिरिक्‍त होमगार्ड जवान तैनात करने तथा जिला अस्‍पताल में ड्यूटी चिकित्‍सकों व पैरामेडीकल स्‍टाफ की नामजद ड्यूटी का चार्ज भी बडी एलईडी पर प्रदर्शित करवाने के निर्देश दिए। #Neemuch Jansampark Madhya Pradesh

3 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

MORE NEWS

हादसे के बाद जीवन बचाने की मुहिम: एसपी राजेश व्यास के नवाचार से शुरू हुआ "जीवन संजीवनी अभियान"#news

हादसे के बाद जीवन बचाने की मुहिम: एसपी राजेश व्यास के नवाचार से शुरू हुआ "जीवन संजीवनी अभियान"#news

Neemuch Nagar, Neemuch | Jun 10, 2026

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
 जिले में सभी अमृत सरोवरों के कार्य पूर्ण  
===================================
बड़े तालाबों का निर्माण तेज , 1900 से अधिक कूप रिचार्ज कार्य संपन्न 
===================================
कलेक्टर ने की समीक्षा, 3200 में से 3017 कार्य पूर्ण
 ==================================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं  जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव की विशेष पहल पर जल गंगा संवर्धन अभियान  तहत नीमच जिले में मनरेगा से निर्मित हो रहे सभी 10 अमृत सरोवरों का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही जल ग्रहण परियोजना अंतर्गत बड़ी क्षमता के तालाबों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।
◾जनभागीदारी से दिख रहे सकारात्मक परिणाम- कलेक्टर श्री चंद्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री वैष्णव द्वारा अभियान की सतत समीक्षा की जा रही है। जन भागीदारी से तालाबों से गाद(मिट्टी) निकालकर खेतों में डलवाने, प्राचीन बावड़ियों एवं कुओं की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार तथा जल संरचनाओं के सुधार व वृक्षारोपण की तैयारी के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कुओं में पर्याप्त जल स्तर के लिए 1900 से अधिक कूप वाटर रिचार्ज के कार्य संपन्न हो चुके हैं।
◾गंगोत्र हरित परियोजना: -ग्राम पंचायत लासूर में बोरखेड़ी नदी के उद्गम स्थल के समीप 2500 पौधरोपण* की तैयारी व्यापक पैमाने पर की जा रही है।
◾समीक्षा बैठक में समय-सीमा तय: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूर्णता हेतु चिन्हित जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण से संबंधित 3200 कार्यों में से 3017 कार्य पूर्ण हो चुके हैं । *केवल 183 कार्य शेष हैं। बैठक में एक-एक कार्य की प्रगति की समीक्षा कर सभी शेष कार्यों को 18 जून तक पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई।
       बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच/जावद/मनासा, जनपद पंचायतों के उपयंत्री, सहायक यंत्री, एवं  पंचायतों के सचिव उपस्थित थे। यह जानकारी परियोजना अधिकारी जिला पचायत श्री सुशील दौराया ने दी है।
#Neemuch
#JalJeevanMission 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान जिले में सभी अमृत सरोवरों के कार्य पूर्ण =================================== बड़े तालाबों का निर्माण तेज , 1900 से अधिक कूप रिचार्ज कार्य संपन्न =================================== कलेक्टर ने की समीक्षा, 3200 में से 3017 कार्य पूर्ण ================================== कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव की विशेष पहल पर जल गंगा संवर्धन अभियान तहत नीमच जिले में मनरेगा से निर्मित हो रहे सभी 10 अमृत सरोवरों का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही जल ग्रहण परियोजना अंतर्गत बड़ी क्षमता के तालाबों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। ◾जनभागीदारी से दिख रहे सकारात्मक परिणाम- कलेक्टर श्री चंद्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री वैष्णव द्वारा अभियान की सतत समीक्षा की जा रही है। जन भागीदारी से तालाबों से गाद(मिट्टी) निकालकर खेतों में डलवाने, प्राचीन बावड़ियों एवं कुओं की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार तथा जल संरचनाओं के सुधार व वृक्षारोपण की तैयारी के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कुओं में पर्याप्त जल स्तर के लिए 1900 से अधिक कूप वाटर रिचार्ज के कार्य संपन्न हो चुके हैं। ◾गंगोत्र हरित परियोजना: -ग्राम पंचायत लासूर में बोरखेड़ी नदी के उद्गम स्थल के समीप 2500 पौधरोपण* की तैयारी व्यापक पैमाने पर की जा रही है। ◾समीक्षा बैठक में समय-सीमा तय: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूर्णता हेतु चिन्हित जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण से संबंधित 3200 कार्यों में से 3017 कार्य पूर्ण हो चुके हैं । *केवल 183 कार्य शेष हैं। बैठक में एक-एक कार्य की प्रगति की समीक्षा कर सभी शेष कार्यों को 18 जून तक पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच/जावद/मनासा, जनपद पंचायतों के उपयंत्री, सहायक यंत्री, एवं पंचायतों के सचिव उपस्थित थे। यह जानकारी परियोजना अधिकारी जिला पचायत श्री सुशील दौराया ने दी है। #Neemuch #JalJeevanMission Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही-
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा मंगलवार को जीर्णशीर्ण भवनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन जीर्णशीर्ण भवनों को जमीदोज किया गया। 
       सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि मंगलवार 9 जून को नगरपालिका की टीम द्वारा जनसुरक्षा के मद्देनजर नीमच सिटी के कालिदास मार्ग (जूना बाजार), पर जीर्णशीर्ण भवन, पूरनगंज में आर्य समाज का जीर्णशीर्ण भवन तथा ठक्कर बप्पा गंज में जीर्णशीर्ण भवन के खतरनाक हिस्से को जेसीबी व अन्‍य उपकरणों के माध्‍यम से जमीदोज किया गया।
      मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि नगरपालिका नीमच द्वारा जीर्णशीर्ण भवनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नीमच शहर में सर्वे करवा कर 12 खतरनाक एवं जीर्णशीर्ण भवनों को चिन्हित कर, भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर संभावित दुर्घटना वाले जीर्णशीर्ण भवन को गिरवाने हेतु सूचित किया गया था। किन्तु निर्धारित अवधि में भवन स्वामी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर, नगरपालिका नीमच द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।
      इस कार्यवाही के दौरान नगरपालिका के प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री टेकचंद बुनकर, श्री महावीर जैन, श्री हेमंत सिसोदिया,श्री महेंद्र साहू, श्री अब्दुल हमीद, रवि भंडारी पूरे अमले के साथ मौजूद थे।
#Neemuch
Department of Urban Development & Housing MP 
Jansampark Madhya Pradesh

जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही- ◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾ नगरपालिका ने तीन जीर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज ◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा मंगलवार को जीर्णशीर्ण भवनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन जीर्णशीर्ण भवनों को जमीदोज किया गया। सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि मंगलवार 9 जून को नगरपालिका की टीम द्वारा जनसुरक्षा के मद्देनजर नीमच सिटी के कालिदास मार्ग (जूना बाजार), पर जीर्णशीर्ण भवन, पूरनगंज में आर्य समाज का जीर्णशीर्ण भवन तथा ठक्कर बप्पा गंज में जीर्णशीर्ण भवन के खतरनाक हिस्से को जेसीबी व अन्‍य उपकरणों के माध्‍यम से जमीदोज किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि नगरपालिका नीमच द्वारा जीर्णशीर्ण भवनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नीमच शहर में सर्वे करवा कर 12 खतरनाक एवं जीर्णशीर्ण भवनों को चिन्हित कर, भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर संभावित दुर्घटना वाले जीर्णशीर्ण भवन को गिरवाने हेतु सूचित किया गया था। किन्तु निर्धारित अवधि में भवन स्वामी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर, नगरपालिका नीमच द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही के दौरान नगरपालिका के प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री टेकचंद बुनकर, श्री महावीर जैन, श्री हेमंत सिसोदिया,श्री महेंद्र साहू, श्री अब्दुल हमीद, रवि भंडारी पूरे अमले के साथ मौजूद थे। #Neemuch Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026