#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
जिले में सभी अमृत सरोवरों के कार्य पूर्ण
===================================
बड़े तालाबों का निर्माण तेज , 1900 से अधिक कूप रिचार्ज कार्य संपन्न
===================================
कलेक्टर ने की समीक्षा, 3200 में से 3017 कार्य पूर्ण
==================================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव की विशेष पहल पर जल गंगा संवर्धन अभियान तहत नीमच जिले में मनरेगा से निर्मित हो रहे सभी 10 अमृत सरोवरों का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही जल ग्रहण परियोजना अंतर्गत बड़ी क्षमता के तालाबों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।
◾जनभागीदारी से दिख रहे सकारात्मक परिणाम- कलेक्टर श्री चंद्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री वैष्णव द्वारा अभियान की सतत समीक्षा की जा रही है। जन भागीदारी से तालाबों से गाद(मिट्टी) निकालकर खेतों में डलवाने, प्राचीन बावड़ियों एवं कुओं की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार तथा जल संरचनाओं के सुधार व वृक्षारोपण की तैयारी के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कुओं में पर्याप्त जल स्तर के लिए 1900 से अधिक कूप वाटर रिचार्ज के कार्य संपन्न हो चुके हैं।
◾गंगोत्र हरित परियोजना: -ग्राम पंचायत लासूर में बोरखेड़ी नदी के उद्गम स्थल के समीप 2500 पौधरोपण* की तैयारी व्यापक पैमाने पर की जा रही है।
◾समीक्षा बैठक में समय-सीमा तय: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूर्णता हेतु चिन्हित जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण से संबंधित 3200 कार्यों में से 3017 कार्य पूर्ण हो चुके हैं । *केवल 183 कार्य शेष हैं। बैठक में एक-एक कार्य की प्रगति की समीक्षा कर सभी शेष कार्यों को 18 जून तक पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई।
बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच/जावद/मनासा, जनपद पंचायतों के उपयंत्री, सहायक यंत्री, एवं पंचायतों के सचिव उपस्थित थे। यह जानकारी परियोजना अधिकारी जिला पचायत श्री सुशील दौराया ने दी है।
#Neemuch
#JalJeevanMission
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026