ऊना: जिला के विभिन्न स्थानों पर जुएबाजी के आरोप में चार आरोपियों को किया गया काबू, मामला दर्ज
ऊना पुलिस द्वारा दड़ा-सट्टा विरोधी अभियान के तहत चार स्थानों पर कार्रवाई कर चार आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों से कुल 4000 रुपये नकद व सट्टा पर्चियां बरामद कीं। सदर थाना ऊना, संतोषगढ़, टाहलीवाल और मैहतपुर थाना क्षेत्रों में ये मामले दर्ज हुए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।