ऊना: भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ बड़साला-डठवाड़ा संपर्क पुल, विधायक विवेक शर्मा ने कहा- जल्द बनेगा वैली ब्रिज
हिमाचल में लगातार बारिश से ऊना जिले में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कुटलैहड़ क्षेत्र के बड़साला-डठवाड़ा संपर्क मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सैकड़ों लोगों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है। शुक्रवार दोपहर विधायक विवेक शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने PWD अधिकारियों को जल्द वैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन बना रहे।