कानपुर: किदवई नगर के संजय वन के पास शराब ठेका खोले जाने के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
किदवई नगर के संजय वन के पास गुरुवार दोपहर 2:00 बजे शराब ठेका खोले जाने को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने भी शराब ठेका खोलने का विरोध जताया सैकड़ो की संख्या में जनता एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया