कानपुर: पूर्वी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस उपायुक्त ने जैन रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पूर्वी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार पाण्डेय ने गुरुवार 2:30 जैन रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने धार्मिक मर्यादाओं और परंपराओं का सम्मान करते हुए यात्रा को विधिवत रवाना किया। पुलिस अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।