कानपुर: केशव नगर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर बजरंग दल ने किया धरना प्रदर्शन
गुरुवार को 12:00 बजे केशव नगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय बजरंग दल ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यालय के बाहर बैठे संतों समेत अन्य लोगों ने तख्तियों में मैसेज लिखकर भाजपा पर भी प्रहार किया। तख्तियों पर भाजपा की सरकार रामभक्तों पर प्रहार, भाजपा का राज हिंदुओं पर गाज, हिंदुओं की सरकार हिंदुओं पर एफआईआर जैसे स्लोगन लिखे गए।