कानपुर: आज शहर में रहेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जारी हुआ प्रोटोकॉल
उपनिदेशक सूचना द्वारा गुरुवार सुबह 10 बजे जारी किए गए प्रोटोकॉल में बताया गया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को शहर आएंगे।वह यहां सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके साथ ही दक्षिण जिला की ओर से अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।वह कानपुर से गांव एवं वार्ड चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे।