जमुई: टाउन थाना परिसर में जमीन विवाद के निपटारे को लेकर लगाया गया जनता दरबार, पहुंचे 5 फरियादी
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 टाउन थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पांच फरियादी पहुंचे थे। सभी फरियादियों की बारी-बारी से फरियाद सुनने के बाद अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने अगले शनिवार को मामले का निपटारे का भरोसा दिलाया है। बता दें कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाता है।