जमुई: प्रेमी के संग भाग रही पत्नी को महिसौड़ी चौक से पति ने पकड़ा, तीनों को महिला थाना लेकर आई पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 30, 2024 शनिवार की शाम महिसौड़ी चौक से पति को चप्पल लाने के लिए भेजकर पत्नी अपने प्रेमी के संग भागने का प्रयास की। गनीमत रही कि पति ने दौड़कर पत्नी को पकड़ लिया। इस दौरान महिसौड़ी चौक पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पति-पत्नी और प्रेमी के बीच सड़क पर ही ड्रामा शुरू हो गया। फिर सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और तीनों को महिला थाना ले आई। जहां पूछताछ की जा रही है।