जमुई: लोकसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 7 अभ्यर्थियों का पर्चा स्वीकृत, 5 किए गए निरस्त
Jamui, Jamui | Mar 30, 2024 जमुई लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए दाखिल कुल बारह नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शनिवार की शाम तक पूरा हो गया है।भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस के मुताबिक सात नामजदगी के पर्चे स्वीकृत किए गए। वहीं अलग-अलग त्रुटि की वजह से पांच नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राकेश कुमार ने दी है।