जमुई: कटौना में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट, पिता-पुत्र हुए घायल
Jamui, Jamui | Mar 30, 2024 कटौना गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान कटौना निवासी राजकुमार मिस्त्री व उसके पुत्र प्रकाश मिस्त्री के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि शराब के नशे में धूत गोपाल मांझी व रज्जू मांझी सहित अन्य लोगों के द्वारा मारपीट की गई।