बक्सर: संकल्प सेवा के बैनर तले युवाओं ने कवलदह पोखर स्थित शहीद स्मारक तक किया कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
#
Buxar, Buxar | Jun 22, 2026 भोजपुर के शाहपुर प्रखंड स्थित बेलौटी गांव के भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत के विरोध में रविवार को लगभग 7:00 बजे संध्या में बक्सर की सड़कें गूंज उठीं। संकल्प सेवा के बैनर तले सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मार्च का नेतृत्व अभिषेक मिश्रा ने किया।