चंदेरी: अस्पताल का निरीक्षण करेंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
चंदेरी-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के दूसरे दिन शनिवार को चंदेरी में रहेंगे। शनिवार सुबह 10 बजे किला कोठी में आमजन से जनसंपर्क और स्थानीय बैठक करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे चंदेरी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1 बजे महोली में लोधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3 बजे सेमरखेड़ी-ढाकोनी मंडल में ग्राम चौपाल करेंगे