दातागंज: हजरतपुर क्षेत्र के नगरीया खनु में बच्चों के विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
गुरुवार शाम को हजरतपुर के नगरिया खनू गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें चंद्रपाल नाम के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है ।