कैंपियरगंज: घर में घुसकर बदमाशों ने दो युवतियों को बनाया बंधक, मारपीट कर नगदी और लाखों के जेवर लूटकर फरार
पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी के रसूलपुर चकिया में चार बदमाश निर्माणाधीन मकान के रास्ते छत पर पहुंचे और टीनशेड की दीवार तोड़कर घर में घुस गए।घर में सो रही दो युवतियों प्रमिला सहानी (28) और रोशनी सहानी (22) को हंसिया व असलहा लगाकर बंधक बना लिया और करीब एक घंटे तक घर में लूटपाट की।बदमाश बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए।