मुरैना नगर: नंदपुरा बराहने के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत
देवगढ़ थाना क्षेत्र के नंदपुरा बराहने के पास अज्ञात वाहन ने शादी समारोह में निमंत्रण खाने जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से ग्वालियर रेफर किया लेकिन दिल्ली ले जाते समय रास्ते में व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मुरैना पीएम हाउस में शव को रखवा दिया है।