झांसी: झांसी में युवक के सुसाइड केस में गर्लफ्रेंड पर FIR, शादी का वादा कर 5 साल से टाल रही थी, युवती के घर में लगाई थी फांसी
Jhansi, Jhansi | Nov 19, 2026 गर्लफ्रेंड के मकान में युवक के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। रविवार को अमृत निगम ने गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की और फिर उसके घर चला गया। देर रात गर्लफ्रेंड शिफा सिंह ने युवक के बड़े भाई को कॉल लगाया। बोली- वो फांसी लगा रहा है। आप जाकर देखो। बड़ा भाई पहुंचा तो सेकेंड फ्लोर पर बना कमरा अंदर से लॉक था और युवक अमृत निगम फंदे पर लटका मिला