बैतूल नगर: अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर में 18 वर्षीय युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा, जिला अस्पताल से भोपाल रेफर
बैतूल जिले के भीमपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नितिन डिकारे, पिता मुन्ना लाल डिकारे, निवासी भवईपुर, थाना मोहदा, रविवार शाम करीब 5 बजे चिल्लोर और भवईपुर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गया। हादसे के बाद युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता