सरोजनी नगर: बंथरा क्षेत्र में त्योहार के दिन पुलिस कर्मियों के नदारद रहने से कानपुर रोड पर लगा भीषण जाम, वीडियो आया सामने
बंथरा छेत्र में आज रविवार की रात 8:00 बजे लगभग चौराहे से पुलिसकर्मियों के नदारत रहने की वजह से भीषण जाम लग गया। तो बताया गया कि त्योहार को लेकर लोग घरों से अपने काम से निकले थे और जाम में फंसने की वजह से उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तो वही लोगों द्वारा यह वीडियो वायरल किया गया और पुलिस से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की गई।