हल्द्वानी के बनभूलपुरा लाइन नंबर 16 में कुछ दिन पहले पिता-पुत्री की करंट लगने से हुई मौत के बाद उसी विद्युत पोल में दोबारा करंट मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर विद्युत विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोल की जांच की। जूनियर इंजीनियर के मुताबिक पोल में करंट पाया गया है। वहीं मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता उवैस राजा ने पोल के ऊपर लगे विद्युत बॉक्स की जांच कराई, जहां स्ट्रीट लाइट से जुड़ी एक वायर के संपर्क में आने की बात सामने आई। वायर को फिलहाल अलग कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच और विद्युत पोल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
#Banbhulpura #Haldwani #UttarakhandNews #ElectricShock #ElectricitySafety #PowerPole #ElectricalSafety #LocalNews #HaldwaniNews #BreakingNews #Uttarakhand #PublicSafety #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Aug 25, 2026