शाहबाद: कुजाए गांव में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
Shahbad, Baran | Sep 29, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र के कुजाए गांव में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। आगर सरपंच प्रतिनिधि पर्वत सिंह मेहता को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां नवजात बच्ची पड़ी हुई थी। इसकी सूचना थाना अधिकारी योगेश शर्मा को दी गई।