सिमडेगा: सिमडेगा कुरडेग मार्ग गरजा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक का हाथ टूटा, सदर अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा कुरडेग मुख्य मार्ग गरजा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में विपिन नामक युवक मंगलवार की सुबह 8:00 बजे गिरने से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सिमडेगा सदर अस्पताल लाया, जहां पर इलाज के क्रम में डॉक्टर ने बताया कि हाथ के बल पर गिरने की वजह से उसका हाथ टूट गया है और फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी है।