रूपवास: रूपबास में चलती टाटा 407 में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
गहनौली मोड़ थाना क्षेत्र के बरपीपर मोड़ के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती टाटा 407 में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चालक भरतपुर से केले उतारकर लौट रहा था, तभी वाहन में आग लग गई। सूझबूझ दिखाते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर कूदकर अपनी जान बचाई।