नईसराय: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग के साथ करणी सेना ने निकाली वाहन रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सोमवार दोपहर 12 बजे करणी सेना द्वारा वाहन रैली निकालकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गाय की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे करणी सेना के बैनर तले बड़ी संख्या में गो भक्त हाट परिसर में एकत्रित हुए और वाहन रैली निकाली। वाहन रैली में दो दर्जन से भी ज्यादा चार पहिया और दो पहिया वाहन शामिल थे।