सिंगरौली: गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की
गर्मी के सीजन में जिलें के आम जन मानस को पेयजल की समस्या नही होने पाए अभी से ही आवश्यक तैयारी पूरी करले तथा चल रही बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुयें डी.जे एवं लाउडस्पीकर पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया गया।