भीलवाड़ा: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी
भीलवाड़ा। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के भीलवाड़ा आगार के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।