बाड़ी: हाईवे 11 बी पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल
Bari, Dholpur | Jul 4, 2026 बाड़ी शहर से गुजरने वाले हाईवे 11बी पर शनिवार दोपहर को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि निजी बस धौलपुर से सवारियां लेकर बाड़ी आ रही थी, जबकि ट्रक सरमथुरा से धौलपुर की ओर जा रहा था। दुर्घटना रिलायंस पंप के पास हुई।