लालगंज: बरी पेट्रोल पंप के आगे दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
लालगंज हलिया मार्ग पर बरी पेट्रोल पंप के आगे रविवार की देर शाम करीब 8:00 बजे दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर चिकित्सक विवेक खरे ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया तथा तीन घायलों का प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।