भिवानी :संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शिवशंकर भारद्वाज ने अपने रोहतक गेट आवास पर कहा कि संत कबीर दास जी ने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें जाति-पांति, ऊँच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम कीअध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद संत कबीर धानक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत बामला ने की
इस मौके पर पूर्व विधायक डॉक्टर शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि आज के समय में संत कबीर दास जी के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, शांति, सामाजिक समरसता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को संत कबीर दास जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
"जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान।
मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान।।" इस मौके पर डॉ स्वाति भारद्वाज युवा डीएससी समाज के अध्यक्ष धर्मवीर डाबला, पूर्व जिला पार्षद अजीत सिंह बामला ,धानक जनकल्याण मंच प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया, सुरेंद्र सोलंकी, सुमित नगiर, प्रवीण धानक, शेखर सोलंकी, अंकित सोलंकी, अशोक खंडिया, विष्णु दत्त खन्ना, एडवोकेट ललित शर्मा, मोहनवशिष्ठ, अशोक भारद्वाज, प्रियाकांत राजनिवाल, राजेश कला, मनदीप पहलवान, डॉ पिंकी, डॉ ममता, श्याम सुंदर शर्मा, डॉ प्रवीण शर्मा, डॉ प्रेम शर्मा,डॉ शीतल शर्मा, विनोद कुमार, बलराम शर्मा, अंकित सोलंकी, पवन इंदौर, निहाल सोलंकी, आदि गण मन व्यक्ति मौजूद थे