हथुआ: मोहर्रम को लेकर हथुआ थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
हथुआ थाना परिसर में आगामी मोहर्रम से पूर्व मेला को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, लाइसेंसधारी ताजिया कमेटी के प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग शामिल हुए।