बैतूल नगर: सापना डेम के पास सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल, राहगीर ने बचाई जान, ज़िला अस्पताल में भर्ती
बैतूल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सापना डेम के पास देर रात एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक,बुधवार रात करीब 11बजकर 45 मिनट पर बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा हुआ। हादसे के कारण अब तक अज्ञात हैं,लेकिन बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक अचानक दुर्घटना का शिकार हो गए और सड़क पर गंभीर हालत में पड़े मिले